फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता की बेटी ने अपने पिता की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी के मुुताबिक जिला बार संघ के दिवंगत सचिव की बेटी ने शिकायत पत्र देकर बताया कि 10 साल पहले उनके पिता की एक महिला से दोस्ती हो गई थी। आरोप है कि महिला ने उनके पिता को अपने जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए और एक संतान होने के बाद उनके पिता को ब्लैकमेल किया। बाद में 10 लाख रुपये लेकर फैसला कर लिया। आरोप है तीन मई को उक्त महिला, उसका पति और अन्य तीन लोग उनके घर में घुस आए और डरा धमकाकर मारपीट करते हुए साढ़े चार लाख रुपये की नकदी, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक लेकर फरार हो गए। उन्होंने अपने मोबाइल से उनकी वीडियो भी बनाई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट के आदेश पर कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें