हरिद्वार। युवक ने पहले तो शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए और बाद में सगाई कर उससे कार, सोने चांदी के आभूषणों व पांच लाख रुपये की मांग की। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी के मुुताबिक पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार की निवासी युवती ने एसएसपी को शिकायत देते हुए बताया कि वह सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करती है। काम करने के दौरान उसकी मुलाकात कानपुर के किदवई नगर निवासी अर्पित तिवारी से हुई। इस बीच दोनों में प्रेम संबंध बन गए। युवती ने बताया कि जब इस बारे में युवक व युवती ने अपने परिजनों को बताया तो सगाई होने के शादी की बात तय हो गई। युवती का आरोप है कि वह ज्वालापुर सुभाषनगर में आकर साथ रहने लगे। आरोप है कि अर्पित व उसके परिजन अब दहेज में पांच लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण और कार मांग रहे हैं। युवती ने जब मना किया तो उसके साथ मारपीट, गाली गलौच की गई। युवती ने एसएसपी से इस मामले में शिकायत की। शिकायत के बाद एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। कोतवाल ने बताया कि अर्पित तिवारी, उसके पिता अरुण कुमार तिवारी, माता सरला तिवारी, भाई कार्तिक तिवारी, बहन आकांक्षा तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
------
कार न मिलने पर विवाहित को ससुराल से निकाला
हरिद्वार। दहेज में कार न मिलने पर मारपीट कर ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी के मुुताबिक लाल मंदिर कॉलोनी निवासी विशाखा यादव ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2015 में वैलन्टीना बिल्डिंग रिलाइंस रेजीडेंसी, कोतवाली शिवाजी नगर अमरनाथ मुंबई, जिला थाणे महाराष्ट्र निवासी अमित यादव के साथ हुई थी। विवाहिता का कहना है कि शादी में लगभग 12-13 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही अमित यादव व उसकी मां सावित्री देवी कम दहेज लाने के ताने देने हुए विशाखा को प्रताड़ित करने लगे और दहेज में कार की मांग करने लगे। शादी के तीन साल बाद ससुराल वालों ने दहेज की मांग कर मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया था। कोतवाल ने बताया कि आरोपी अमित यादव व उसकी मां सावित्री देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद