फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के खिलाफ आप पार्टी करेगी धरना-प्रदर्शन: नरेश

विज्ञापन
प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते आप पार्टी के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नरेश शर्मा ने रवासन नदी में अवैध खनन पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नरेश शर्मा ने आरोप लगाया कि बाहरी क्षेत्र के माफिया हरिद्वार की रवासन नदी में बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर रहे हैं। यह भी आरोप लगाया कि अवैध खनन में भाजपा नेता भी शामिल हैं और उनको कैबिनेट मंत्री का संरक्षण प्राप्त है।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में नरेश शर्मा ने कहा कि अवैध खनन से भारी नुकसान हो रहा है। राजस्व नुकसान के अलावा बरसात में बाढ़ आने पर किसानों की भूमि का कटाव हो होता है। आप पार्टी के विधानसभा प्रभारी नरेश शर्मा ने मांग की कि स्वामी यतीश्वरानंद की संपत्ति की जांच हो और अवैध खनन के मामले में कार्रवाई की जाए। नरेश शर्मा ने अवैध खनन में मिलीभगत करने वाले अधिकारियों और भाजपा नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। कार्यवाही नहीं होने तक बृहस्पतिवार से हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें