फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़की आम आदमी पार्टी

विज्ञापन
पथरी थाने में आप के कार्यकर्ताओं को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। आप ने आरोप लगाया कि पुलिस सत्ताधारी पार्टी के दबाव में काम कर रही है।
विज्ञापन

गांव दुर्गागढ़ निवासी रवि आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है। रवि ने बुधवार रात अपनी फेसबुक वॉल पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के खिलाफ टिप्पणी कर दी। शिकायत पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बृहस्पतिवार की सुबह मामले की भनक लगते ही आम आदमी पार्टी के हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा प्रभारी नरेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पथरी थाने पहुंच गए। युवक को छोड़ने की जिद पर अड़ गए। थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने कार्यकर्ताओं को बताया कि आरोपी युवक का शांतिभंग करने के आरोप में चालान है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन चला। कार्यकर्ता युवक की जमानत करवाने उपजिलाधिकारी कार्यालय हरिद्वार पहुंचे। नरेश शर्मा ने पुलिस पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस भाजपा के लिए कार्य कर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है।
थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि आरोपी रवि ने सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें