फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: घर के बाहर बुलाकर युवक को पीटा, चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के फिराहेडियान मोहल्ले में युवक को घर के बाहर बुलाकर पिटाई कर दी गई। आरोप है कि धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रुद्र शर्मा निवासी फिराहेडियान ज्वालापुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 17 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान वैभव चौहान उर्फ मक्खन, वरुण चड्ढा, शुभम चड्ढा और सक्षम खेवड़िया उसके घर पहुंचे। आरोप है कि पहले फोन कर उसे घर के बाहर बुलाया और बाहर आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि वैभव चौहान ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे रुद्र के पेट में गंभीर चोट लग गई। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और अन्य लोग कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें