फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपमा, रवि बहादुर और यशपाल समेत 61 ने किया नामांकन

विज्ञापन
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से नामांकन करती कांग्रेस की प्रत्याशी अनुपमा रावत। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
विधानसभा निर्वाचन के आखिरी दिन शुक्रवार को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की अनुपमा रावत, ज्वालापुर रवि बहादुर और रुड़की से यशपाल राणा समेत 61 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिले की 11 सीटों से कांग्रेस और भाजपा समेत कई अन्य प्रत्याशियों ने त्रुटियां होने पर नामांकन पत्र रद्द होने की आशंका से दो-दो सेट दाखिल किया। इसके चलते आखिरी दिन सर्वाधिक 61 नामांकन फार्म भरे गए।
विज्ञापन

बीएचईएल रानीपुर सीट से अजय कुमार ने निर्दलीय, मो मुर्सलीन ने राष्ट्रीय आवामी हकूक, इरफान अली ने भारतीय जन जागृति पार्टी, इशांत कुमार ने सपा, विजय कुमार ने लोक जन शक्ति पार्टी से नामांकन प्रपत्र दाखिल किए। ज्वालापुर से स्वाति सिंह ने आम आदमी पार्टी, सनातन सोनकर ने सपा, रवि बहादुर ने कांग्रेस, शीशपाल सिंह ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), बृजरानी ने बसपा से (दो सेट), गौतम ने लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी से नामांकन दाखिल किए। विधानसभा हरिद्वार नगर से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने (दो सेट), बसपा के चरण सिंह ने (दो सेट), सपा के सरिता अग्रवाल और मो आजम ने निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया।
भगवानपुर सीट से से अमरीश कुमार ने आजाद समाज पार्टी, सुबोध राकेश ने बसपा, ममता राकेश ने कांग्रेस से नामांकन जमा किए। झबरेड़ा से प्रतिभा ने निर्दलीय, विरेंद्र ने कांग्रेस से (चार सेट), सुलोचना ने निर्दलीय, नेमपाल ने निर्दलीय, भगवत सिंह ने निर्दलीय, शलभ कुमार ने राष्ट्रीय लोक दल, कोमल रानी ने सपा से नामांकन पत्र दाखिल किया। पिरान कलियर से अब्दुल राशिद ने आजाद समाज पार्टी, मुनीश कुमार ने भाजपा, अब्दुल वहीद ने आजाद समाज पार्टी, अजय कुमार ने पीपल्स पार्टी ऑफ डेमोक्रेटिक, कमलेश सैनी ने निर्दलीय नामांकन पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

रुड़की सीट से यशपाल राणा ने कांग्रेस, श्रेष्ठा राणा ने निर्दलीय, तनवीर अहमद ने बसपा, रोहित त्यागी ने सपा, तेग बल्लभ ने निर्दलीय, मो आजम ने निर्दलीय नामांकन किया। खानपुर से दीदार सिंह ने सपा, मुनीश कुमार ने राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य), नीलू चौधरी ने निर्दलीय नामांकन किया। मंगलौर से काजी मोनिस ने आजाद समाज पार्टी, राजवीर सिंह ने निर्दलीय, अतीक अहमद ने भारतीय जन जाग्रती पार्टी, सतीश कुमार ने निर्दलीय, विजेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय लोक दल, शरद पांडेय ने सपा से नामांकन किया।
लक्सर से धर्मराज ने निर्दलीय, अरविंद ने निर्दलीय, अजय ने राष्ट्रवादी लोक जन पार्टी (सत्य), मेहर सिंह ने निर्दलीय, रीनू ने निर्दलीय, संजो ने लोक जनशक्ति पार्टी, विकास कुमार ने निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया। हरिद्वार ग्रामीण से अनुपमा रावत ने कांग्रेस, असलम ने भारतीय एकता पार्टी, शाजिद अली ने सपा, मो यूनुस ने बसपा, मुबारक ने निर्दलीय, पंकज कुमार सैनी ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), रेखा देवी ने राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य), विवेक शर्मा ने आम आदमी पार्टी, जुल्फिकार अंसारी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादउल मुस्लीबीन से नामांकन पत्र दाखिल किया।
डीएम ने नामांकन कक्ष का किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कलक्ट्रेट में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के 11 विधानसभाओं के प्रत्येक नामांकन कक्ष में जाकर निरीक्षण किया। नामांकन एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने रिटर्निंग आफिसरों से चल रही नामांकन प्रक्रिया आदि के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीएल शाह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें