फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.. शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल में अंतिम संस्कार में उमड़ी जनसैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल के पार्थिव शरीर का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शहीद के पार्थिव शरीर को उनके चाचा जगदीश प्रसाद ढौंडियाल ने मुखाग्नि दी। इस दौरान खड़खड़ी श्मशान घाट देशभक्ति और पाकिस्तान विरोधी गगनभेदी नारों से गूंजता रहा। शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में शहर के लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन

हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट में लगातार तीसरे दिन शहीद के पार्थिव शरीरों का अंतिम संस्कार हुआ। मंगलवार को करीब 12 बजे शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की शवयात्रा देहरादून से यहां पहुंची। मंगलवार को भी काफी संख्या में शहर के लोग पहले से दूधधारी चौक पहुंच गए थे। शवयात्रा के यहां पहुंचे ही लोगों ने भारत माता की जय और मेजर विभूति ढौंडियाल अमर रहे के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह लोग शवयात्रा के साथ खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचे। घाट पर भी पहले से बड़ी संख्या में सेना, पुलिस के जवान, प्रशासन के अधिकारी और शहर के लोग मौजूद थे। घाट पर सेना, प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र अर्पित किया। शहीद के शव से राष्ट्रध्वज उतारते हुए गंगाजल छिड़कर ब्रिगेडियर रघु श्रीनिवासन ने शहीद के चाचा जगदीश प्रसाद को सौंपा। श्रद्धांजलि देने वालों में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विनित तोमर, एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी, एसपी मंजूनाथ टीसी, कमलेश उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, विधायक गणेश जोशी, मेयर अनीता शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, डा. संजय पालीवाल, सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व मेयर मनोज गर्ग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें