फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में समरसता व सद्भाव का प्रसार करता है होली का पर्व: मदन कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार।
होली का त्यौहार समाज में समरसता व सद्भाव का प्रसार करता है। यह विचार शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने भारत सेवाश्रम संघ के प्रांगण में सप्तऋषि मंडल के तत्वाधान में आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने भाजपा को राष्ट्रभक्तों का संगठन बताते हुए कहा कि यह पहला राजनीतिक संगठन है जो सनातन धर्म के पर्वों को आपसी भाईचार बढ़ाने के रूप में मानता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्ताओं के लंबे संघर्ष से देश को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास को समर्पित है। मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि वे होली, दीपावली, रक्षाबंधन और अन्य पर्व जनता को एकजुटता के सूत्र में पिरोने का काम करते हैं।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी ने धर्मनगरी की गरिमा के अनुरूप धार्मिक पर्वों पर भाईचारा बढ़ाने के संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में विभिन्नता में एकता है। समारोह संयोजक नरेश शर्मा ने कहा कि हमें आपस में त्यौहारों को प्यार-मोहब्बत के साथ मनाकर इंसानियत की मिसाल कायम करनी चाहिए। होली मिलन समारोह का कुशल संचालन सप्तऋषि मंडल के महामंत्री विनित जौली व वरिष्ठ भाजपा नेत्री अन्नू कक्कड़ ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण-राधारानी द्वारा खेली गयी फूलों की होली मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील चौहान, सुभाष चंद, जिला महामंत्री विकास तिवारी, पार्षद राहुल शर्मा, विजय शर्मा, अनिल मिश्रा, कामिनी सडाना, रंजना चतुर्वेदी, एकता सूरी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष गोमती मिश्रा, विदित शर्मा, चंद्रकांत पांडे, अजीत कुमार, दीपांशु विद्यार्थी, मंडल कोषाध्यक्ष ललित सचदेवा, डा. हर्षवर्द्धन जैन, देवेंद्र गिरि, नरेंद्र श्रमिक, संदीप गोस्वामी, गुलशन भसीन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें