इस युवती ने भी और युवतियों की भांति ही नौकरी के ख्वाब सजाए थे। वह बांग्लादेश से भारत नौकरी के लालच में पंहुच भी गई लूकिन भारत आकर पता चला कि वह बिक चुकी है। युवती का छह से भी अधिक बार सौदा हुआ।
बंग्लादेश से नौकरी का झांसा देकर एक लड़की को देह व्यापार की मंडी में बेच दिया गया। उसके दलाल ने उसे दो हजार रुपये प्रति माह पर उसका सौदा उत्तराखंड के देहरादून में एक दूसरे दलाल से किया था। बीते साल भर में छह से ज्यादा बार उसको बेचा गया।
खुलासे के इरादे से खरीदा
अंतिम बार एक राजनीतिक कार्यकर्ता ने उसे मामले के खुलासे के इरादे से खरीदा और पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
रायपुर थाना क्षेत्र के सहस्त्रधारा इलाके में रहने वाले तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस—बाबू जगजीवन राम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवदीप रामानंद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रायपुर क्षेत्र निवासी पिंकी नाम का युवक लड़कियों से देह व्यापार कराता है।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर का है नेटवर्क
पिंकी का नेटवर्क अंतर्राष्ट्रीय स्तर का है। रामानंद ने बताया जब उनके साथियों को यह बात पता चली तो वह सभी पिंकी के पास गए। उनका पिंकी से साढे़ छह हजार रुपयें में सौदा तय हुआ।
सौदा तय होने के बाद उन्होंने पांच हजार रुपये कैस व ढेड़ हजार रुपये चेक से दिए। उधर जब सोमवार को लड़की उनके पास पहुंच गई तो उन्होंने उससे पूछताछ की।
पुलिस को सौंपा
पूरी तरह से तसल्ली होने के बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। फिर एसपी देहात ममता वोहरा से मिली निर्देश के बाद पुलिस की टीम उनके पास पहुंची। पुलिस ने लड़की व शिकायतकर्ता को साथ लिया और मामले की पड़ताल में जुट गई है।