फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से पहाड़ के किसानों पर दोहरी मार

Sat, 29 Jun 2013 05:52 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में आपदा से पहाड़ के किसान दोहरी मार झेल रहे हैं, उनके खेत और भवनों को जहां भारी नुकसान हुआ है। वही रही सही कसर क्षतिग्रस्त सड़कों ने पूरी कर दी। किसान मंडी तक अपनी नगदी फसलें नहीं पहुंचा पा रहे हैं। ऐसे में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं साथ ही फसलें बाजार तक न पहुंचा पाने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पहाड़ में जगह-जगह सड़कें खराब होने से न सिर्फ ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है, बल्कि इससे उनकी सब्जियां बाजार तक न पहुंच पाने से खराब हो रही है। मंडी में इन दिनों उत्तरकाशी से टमाटर, आलू और सेब नहीं पहुंच पा रहा है।

मंडी निरीक्षक पंकज शाह बताते हैं कि धनोल्टी, चंबा, आगराखाल, बडकोट आदि स्थानों से आलू और टमाटर नहीं पहुंच पा रहा है। यही कारण है कि सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। तिमली मानसिंह गांव की प्रधान पुष्पा देवी के अनुसार सरोना से फरखेत मालदेवता के लिए आने वाला पैदल मार्ग बारिश के बाद से क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन


मार्ग क्षतिग्रस्त होने से नालीकला, सरोना, नयागांव, भेटली, भैंसवाड़ा, रंगल गांव व तिमली के लोग बाजार तक अपनी नगदी फसलें नहीं पहुंचा पा रहे हैं। इसके अलावा चकराता और कालसी में भी सड़के खराब होने से ग्रामीण सब्जियां बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें