हरिद्वार में एक हादसा होते-होते बचा है, डाकअर गए तो थे पुतला फूंकने लेकिन खुद ही फुंकने से बाल-बाल बच गए।
स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुतला फूंकना इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों को भारी पड़ गया। पुतले पर पेट्रोल डालने के दौरान एक चिकित्सक का हाथ झुलस गया।
हाथ में आग लगने से उसने पेट्रोल से भरी बोतल जमीन पर फेंक दी। जिससे प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों में भगदड़ मच गई। हालांकि बड़ा हादसा होने से बच गया।
जबरन पैसे की मांग
इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आर्य नगर चौक पर प्रदर्शन कार्यक्रम था। एसोसिएशन के सदस्यों का आरोप है कि लोक सूचना अधिकारी उनसे जबरन पैसे की मांग कर रहा है।
चिकित्सक फूस का पुतला बनाकर लाए थे। प्रदर्शन के दौरान पुतले में आग लगाई गई। आग कम होने के कारण एक चिकित्सक ने पुतले के ऊपर पेट्रोल डालना शुरू किया।
आग लग गई
पलक झपकते ही आग की लपटों ने चिकित्सक के हाथों को अपनी चपेट में ले लिया। उसने तुरंत बोतल जमीन पर फेंक दी। वहां भी आग लग गई। इससे प्रदर्शन कर चिकित्सकों में भगदड़ मच गई।
मौके पर जमा भीड़ ने भी आग से बचकर जान बचाई। यदि बोतल कहीं गिरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रदर्शन करने वालों में डा. केपीएस चौहान, ऋषिपाल, सुबोध चौहान, विजय यादव, अशोक, आवेश, मुकेश, राज कुमार आदि शामिल थे।