फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य अफसर के घर से लाखों की शराब बरामद

Fri, 13 May 2016 03:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अरेस्ट
विज्ञापन
स्पेशल टास्क फोर्स ने क्लेमेंटाउन क्षेत्र में सैन्य अफसर के आवास पर छापा मारकर 200 पेटी अंग्रेजी की शराब बरामद की। सैन्य अधिकारी के आवास में रहने वाले तस्कर और उसकी परिचित महिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ के मुताबिक मकान मालिक की चोरी से यह गोरखधंधा चल रहा था।
विज्ञापन


एसटीएफ काफी समय से प्रदेश में हो रही अवैध तस्करी के कारोबार की कमर तोड़ने में जुटी है। इसी सिलसिले में एक मुखबिर से टीम को सूचना मिली कि ऋषिकेश निवासी सन्नी उर्फ गांधी पंजाब से अंग्रेजी शराब लाकर क्लेमेंटाउन क्षेत्र में छिपा रहा है।

11 लाख की शराब बरामद
इसी आधार पर एसटीएफ और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को आकृति विहार में छापा मारकर शराब का जखीरा बरामद किया है। बरामद शराब की कीमत 11 लाख रुपये बताई गई है। मौके से सन्नी गांधी के अलावा कैंट क्षेत्र के नींबूवाला निवासी गीता सैनी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


एसटीएफ के उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि महिला भी इस धंधे में साझेदार बताई गई है। यह मकान शिमला में तैनात सेना के एक अफसर का है, जिसे तस्करों ने किराए पर लेकर अवैध शराब का गोदाम बनाया हुआ था। इनके पास से शराब तस्करी में प्रयुक्त की जाने वाली दो कारें भी बरामद हुई है। सन्नी उर्फ गांधी काफी समय से पंजाब से शराब लाकर यहां बेचने के धंधे में संलिप्त है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें