फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में दो गुटों में चाकूबाजी, छात्र घायल

Fri, 13 May 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू परिसर में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आगमन के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर फोर्स की मौजूदगी और चौकसी के बावजूद बुधवार की रात लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास में दो छात्र गुटों के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई। घटना में बाहरी छात्रों के भी शामिल होने की बात सामने आई है। चाकूबाजी में कला संकाय के बीए तृतीय वर्ष के छात्र सत्यम शुक्ला को गंभीर चोट आई है। उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसे 48 टांके लगाए गए हैं। डॉक्टरों ने सत्यम की हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन


एलबीएस के छात्रों ने बताया कि बीते छह मई को हॉस्टल में मारपीट हुई थी। इस दौरान सावन मिश्रा का सिर फट गया था। सावन ने मामले की शिकायत प्रॉक्टोरियल बोर्ड और लंका थाने में की थी। इसी से गुस्साए हमलावर छात्रों के गुट ने दूसरे गुट के छात्रों के साथ बुधवार रात हॉस्टल में जमकर मारपीट और चाकूबाजी की। छात्रों का आरोप है कि मामले की सूचना प्रॉक्टोरियल बोर्ड और लंका पुलिस को देने के बावजूद कोई मौके पर नहीं आया। छात्रों ने बताया कि एक खास राजनीतिक दल से जुड़े छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रश्रय दिए जाने के कारण परिसर में ऐसी हिंसक घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें