फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार संत और गरीबों के लिए बेहद सस्ती होगी बदरीनाथ यात्रा

Thu, 31 Mar 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बद्रीनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इस बार साधु-संत और गरीब लोग अधिक से अधिक संख्या में बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन


बदरी-केदार मंदिर समिति की ओर से सदावर्त फंड पांच गुना बढ़ाया गया है। इस फंड से केदारनाथ, बदरीनाथ आने-जाने का किराया न दे सकने वाले साधु-संतों और गरीबों की मदद की जाती है। ऐसे लोगों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी समिति करती है।

सदावर्त फंड से दी जाने वाली राशि को राह खर्च कहा जाता है। हर बार जहां यह खर्च मात्र बीस हजार रुपये होता था, इस बार एक लाख रुपये हो गया है। ऐसे में अधिक संख्या में गरीब श्रद्धालुओं को बदरी-केदार के दर्शन का मौका मिल सकेगा। जरूरतमंदों को इसके लिए मंदिर समिति के कार्यालय में प्रार्थना पत्र देना होगा। आवेदक को अपनी असमर्थता जताते हुए राह खर्च मांगना होगा। इस पर संबंधित व्यक्ति को खर्च का पैसा मिलेगा।
विज्ञापन


आवेदक पर पूरी तरह विश्वास होने पर ही उसे पैसा दिया जाता है। वह वाकई में जरूरतमंद होना चाहिए, यह देखना मंदिर समिति के कर्मचारियों का काम है। साधु, संत, गरीब लोग अधिक से अधिक संख्या में यहां दर्शन कर सकें, इसलिए इस बार फंड बढ़ाया गया है।
- बीडी सिंह, सीईओ, बदरी-केदार मंदिर समिति
Trending Videos
विज्ञापन

केदारनाथ में दिनभर भंडारा चलता है

केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : amar ujala
आपदा के बाद से मंदिर समिति की ओर से केदारनाथ में दिनभर भंडारा चलता है। कपाट खुलने से बंद होने तक यह भंडारा चलता है।
  पहले तक लोग आसपास के रेस्तरां में खाना खा लेते थे लेकिन आपदा में सब कुछ बह जाने की वजह से समिति ने इसकी जिम्मेदारी ले ली। तब से समिति की ओर से ही यहां भंडारा कराया जाता है।

16 अप्रैल का मुहूर्त
कपाट खुलने से पहले समिति की ओर से 80 लोग बदरीनाथ और केदारनाथ पहुंचते हैं, जहां सभी व्यवस्थाएं देखी जाती हैं। इस टीम में सभी विभागों के कर्मचारी होते हैं। इस दिन के लिए बाकायदा मुहूर्त निकाला जाता है।

बदरीनाथ के लिए 16 अप्रैल का मुहूर्त निकल चुका है। टीम 16 अप्रैल को बदरीनाथ में साफ-सफाई, रंग-रोगन और बिजली की सभी व्यवस्थाएं देखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें