फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल टनकपुर में 38 माह से बंद एक्सरे कक्ष के खुलेंगे ताले

विज्ञापन
टनकपुर उप जिला अस्पताल में एक्सरे मशीन को चेक करते एक्सरे तकनीशियन आशीष श्रीवास्तव। संवाद न्यूज - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। तकनीशियन न होने के कारण उप जिला अस्पताल (एसडीएच) टनकपुर के लिए 19 मार्च 2019 से एक्सरे नहीं हो रहे थे। अब शुक्रवार को यहां तकनीशियन की तैनाती हो चुकी है। इस कारण 38 महीने के अंतराल के बाद सोमवार से टनकपुर में एक्सरे फिर से होने लगेंगे। एक्सरे न होने सहित अस्पताल की कई समस्याओं को अमर उजाला नियमित रूप से उठाता रहा है। अमर उजाला ने दो अप्रैल को भी सीएम साहब, यहां मरीजों से ज्यादा अस्पताल बीमार इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

यह समस्या सुलझाने के लिए सितारगंज के एक्सरे तकनीशियन आशीष श्रीवास्तव को यहां भेजा गया है। उन्होंने शुक्रवार को यहां कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। पांच साल पहले भी श्रीवास्तव टनकपुर में इसी पद पर सेवा दे चुके हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि शनिवार को एक्सरे मशीन की जांच की जाएगी। इसके बाद एक्सरे का परीक्षण शुरू हो जाएगा।
सरकारी अस्पताल में एक्सरे की सुविधा न मिलने से लोगों को निजी अस्पताल में मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है। आकस्मिक और आपात सेवा के दौरान भी एक्सरे परीक्षण की जरूरत वाले घायल लोगों को हायर सेंटर या निजी अस्पताल भेजना पड़ रहा था। अब टनकपुर में एक्सरे शुरू होने से इस समस्या से निजात मिलेगी। इससे पहले इसी साल चार मई को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का संचालन भी शुरू हो गया। ये केंद्र सितंबर 2020 से बंद था।
विज्ञापन

संयुक्त अस्पताल टनकपुर में एक्सरे तकनीशियन की शुक्रवार को तैनाती हो गई है। उनकी तैनाती होने से अब यहां एक्सरे हो सकेंगे। लंबे समय से एक्सरे मशीन के न चलने से अगर कोई खामी होगी भी, तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें