फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कलीगांव की महिलाओं ने पशुपालन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 09 Oct 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के कलीगांव में बायफ सेंटर को हटाने के विरोध में नाराजगी जताती महिला पशुपालक। स्रोत: महि
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बायफ सेंटर को लोहाघाट से हटाकर अन्यत्र शिफ्ट करने का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। पशुपालन विभाग की ओर से बायफ सेंटर को हटाने का लोहाघाट के आसपास के पशुपालकों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन

कलीगांव की महिलाओं ने पशुपालन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर लोहाघाट का सेंटर फिर से वापस लाने की मांग की। महिला पशुपालकों का कहना था कि कई वर्षों से बायफ सेंटर संचालित हो रहा था, जिससे पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान में काफी लाभ मिल रहा था। पशुपालकों ने कहा कि यदि जल्द लोहाघाट के सेंटर को दोबारा स्थापित नहीं किया गया तो पशुपालन विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे। इस दौरान तारी देवी, सरस्वती देवी, नंदी देवी, गीता देवी, शांति देवी, आशा देवी, बबीता देवी, खष्टी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें