फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: संपर्क मार्ग पक्का नहीं हुआ तो लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार

Fri, 01 Dec 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में संपर्क मार्ग पक्का करने कीमांग के तहत आयोजित बैठक में उप​स्थित ग्रामीण। स्रोत:संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ज्ञानखेड़ा आमबाग संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीण एक बार फिर आंदोलित होने लगे हैं। उनका कहना है कि छह वर्ष बाद भी संपर्क मार्ग को पक्का नहीं कराया गया है। शीघ्र सड़क का पक्का निर्माण नहीं होने पर उन्होंने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने ग्रामीणों को शीघ्र संपर्क मार्ग का पक्का निर्माण कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जन संघर्ष समिति उपाध्यक्ष सुभाष चंद के नेतृत्व में हुई बैठक में ज्ञानखेड़ा आमबाग संपर्क मार्ग को पक्का नहीं करने पर गहरी नाराजगी जताई गई। कहा गया कि वर्ष 2016 में सड़क निर्माण के लिए आरबीएम डाला गया था लेकिन पक्का निर्माण नहीं होने से संपर्क मार्ग जर्जर हालत में पहुंच गया है। पूर्व में शासन- प्रशासन ने संपर्क मार्ग पक्का कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहां प्रधान नरी राम, तेज प्रकाश जोशी, उदय सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी, हरीश चंद्र, दीपक पचौली, हयात सिंह, महेश खर्कवाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें