चंपावत/टनकपुर/लोहाघाट (चंपावत)। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में चयनित अनुप्रिया राय का गृह जिले में जगह-जगह स्वागत किया गया। लोहाघाट के कलीगांव के टूड़ा गांव निवासी चीफ फार्मासिस्ट मुकुल राय और फार्मासिस्ट किरन की बेटी अनुप्रिया इस वक्त हरियाणा में बीडीपीओ हैं। उन्होंने युवाओं को मेहनत करने के साथ सोशल मीडिया से दूरी बनाने को कहा।
टनकपुर में जिये पहाड़ सिटीजन पुस्तकालय में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल चौधरी पिंकी और सौरभ कलुखिड़या आदि ने स्वागत किया। अनुप्रिया को पुस्तकालय परिवार का संरक्षक बनाया गया है। सुभाष अधिकारी, संजय चौडाकोटी, नाज, नेहा, प्रियंका, नेहा, रमेश सिंह, हिमांशु सिंह, आकाश दीप आदि थे।
चंपावत में फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने अनुप्रिया का अभिनंदन किया। जिला मंत्री डॉ. सतीश पांडे के नेतृत्व में जिला संप्रेक्षक तान सिंह, गिरीश खर्कवाल, प्रमोद पांडे, अनिल वर्मा, चेतन वर्मा आदि ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
व्यापार मंडल जिला महामंत्री कमलेश राय, नगर अध्यक्ष विजय चौधरी, श्याम नारायण पांडे, कैलाश अधिकारी आदि ने अभिनंदन किया। लोहाघाट के ऋषेश्वर मंदिर और घर में फूल मालाओं से लादा गया। वहां चेयरमैन गोविंद वर्मा, प्रहलाद सिंह मेहता, डीडी पांडे, राजू गड़कोटी, भैरव राय, सचिन जोशी, शैलेंद्र राय, भूपाल सिंह मेहता, विजय राय आदि ने स्वागत किया।