फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बूम के शारदा घाट में पहली बार हुई गंगा आरती

Sat, 04 Nov 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पूर्णागिरि क्षेत्र के बूम घाट में गंगा आरती करते पंडित और आम लोग। संवाद
विज्ञापन
पूर्णागिरि/टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर के बूम घाट में शारदा नदी के तट पर पहली बार गंगा आरती हुई। आरती का श्रीगणेश डीएम नवनीत पांडे ने किया। ऋषिकेश से प्रशिक्षत पूर्णागिरि के पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की पूजा अर्चना कर आरती की। डीएम ने कहा कि हरिद्वार, ऋषिकेश की तरह शारदा और बूम घाट में गंगा आरती की परंपरा शुरू की गई है। इससे पूर्व रुद्राक्ष का एक पौधा भी लगाया।
विज्ञापन

पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि भजन संध्या का आयोजन कर मां गंगा से सुख शांति, विश्व कल्याण की कामना की। पंडित मोहन पांडे, भुवन पांडे, सुरेश तिवारी, रवि पांडे, नित्यानंद भट्ट, दिनेश भट्ट, बिशन भट्ट, बिमला देवी, बिशन सिंह महर के अलावा एसडीएम आकाश जोशी आदि मौजूद थे। इसके अलावा जिले में तीन अन्य स्थानों पर भी संध्या आरती हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें