फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदमारी में 13 दिनों से पानी के लिए मारामारी

विज्ञापन
लोहाघाट के चांदमारी क्षेत्र में नलों में पानी न आने से हैंड पंप से पानी भरते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे चांदमारी क्षेत्र में 13 दिनों पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। लोगों ने पेयजल आपूर्ति सुचारु न करने पर जल संस्थान के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई और आपूर्ति सुचारु न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शेखर तिवारी, निर्मल बगौली, त्रिभुवन मुरारी, हरीश मुरारी, एलडी भट्ट, प्रेमबल्लभ जोशी, कमला देवी, निर्मला देवी, बबीता, राधिका, नंदा देवी आदि का कहना था कि बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। लोग पास के हैंडपंप और अन्य प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने जल संस्थान से आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
बारिश के चलते बंद पेयजल लाइन को ठीक कर दो दिन पेयजल आपूर्ति की गई। जमीन के भीतर लाइन में खराबी आई है, जिसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को टैंकर से क्षेत्र में पानी वितरण किया गया। - पवन बिष्ट, सहायक अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें