फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में बारिश से तबाही: इस झूला पुल के बहने से पांच हजार लोगों की जिंदगी पर संकट, जगह-जगह भूस्खलन

Mon, 08 Jul 2024 10:03 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

चंपावत में बेलखेत का झूला पुल क्वारला नदी के उफान में बह गया है। पुल बहने से करीब क्षेत्र की पांच हजार आबादी का संपर्क जिला मुख्यालय और राज्य के अन्य हिस्सों से कट गया है। 
विज्ञापन
झूला पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत में बेलखेत का झूला पुल क्वारला नदी के उफान में बह गया है। पुल बहने से करीब क्षेत्र की पांच हजार आबादी का संपर्क जिला मुख्यालय और राज्य के अन्य हिस्सों से कट गया है। लगातार हो रही बारिश से जगह जगह भूस्खलन भी हो रहा है।  

विज्ञापन


ये पढ़ें- PHOTOS: बारिश के आगे बेबस जिंदगी, 87 घरों और दुकानों में घुसा मलबा और पानी; तस्वीरों में देखिए तबाही का मंजर

वहीं बजौन गांव को मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क भूस्खलन से धंस गई है। बनबसा क्षेत्र में देवीपुरा पंतर फार्म में  बारिश के कारण तीन परिवारों को खतरा हो गया है। रातभर मकान परिसर में जलभराव होने से परिवारों के सदस्यों ने मकान के छत पर बने एक कमरे में शरण ले रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चंपावत जिले में लगातार हो रही बारिश से लोहाघाट, चंपावत, बनबसा और टनकपुर में बिजली गुल है। देर रात लोहाघाट में 33केवी लाइन में फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली गुल होने से लोगों की मुश्किलें बड़ गई हैं। फोन चार्ज करना मुश्किल हो रहा है। घर में लगाए गए इन्वर्टर की बैटरी बैकअप भी जवाब दे गई है। बिजली गुल हुए करीब 10 घंटे का समय हो गया है। लोहाघाट में यूपीसीएल कर्मी भारी बारिश में फॉल्ट ठीक करने में लगे है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें