फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर दे झोली मेरी या मोहम्मद, लौट के मैं न जाऊंगा खाली...

विज्ञापन
लोहाघाट में उर्स के दौरान निकले चादरपोशी के जुलूस में शामिल लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के हथरंगिया स्थित हजरत कालू सैय्यद बाबा की मजार पर तीन दिनी उर्स के दूसरे दिन चादरपोशी का जुलूस निकाला गया। जायरीनों ने बाबा की मजार पर देर शाम तक चादरें चढ़ाईं। उर्स के लिए लोगों में काफी उत्साह बना है। उर्स में भाग लेने के लिए विभिन्न स्थानों से जायरीन पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

वक्फ बोर्ड के जिला सदर बाबा हसमत हुसैन के दौलतखाने से शनिवार को चादरपोशी का जुलूस निकला। इसमें बड़ी संख्या में हिंदू और मुस्लिमों ने शिरकत की। जुलूस स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार, चौक बाजार, मीना बाजार होकर हथरंगिया स्थित बाबा की मजार तक निकला। जुलूस के आगे खटीमा से आए आसिफ अली, आसिफ हुसैन, सारिक हुसैन, शादाब हुसैन, आदम हुसैन, अकरम हुसैन, सालिम हुसैन, साबिर हुसैन और उनकेे हमनवाओं ने बाबा की शान में कलाम पेश किए। तुम्हारा करम है आका कि बात अब तक बनी हुई है, ताज दारे हरम, निगाहें करम..., हम गरीबों के दिन भी बदल जाएंगे..., भर दे झोली मेरी या मोहम्मद, लौट के मैं न जाऊंगा खाली... आदि कव्वाल गाते चल रहे थे। उर्स में शिरकत करने के लिए पिथौरागढ़, धारचूला, टनकपुर, खटीमा, पीलीभीत, हल्द्वानी, चंपावत आदि स्थानों से आए जायरीनों ने बाबा की मजार पर चादरें चढ़ाईं। इंतजामिया कमेटी की ओर से जायरीनों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर जावेद यार खान, जहीर कुरैशी, जाहिद सिद्दीकी, नजर सिद्दीकी, सुनील कुमार, जौली, शैलू, नाजिश हुसैन, रहमत हुसैन, दानिश आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें