फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: यूडीएस के लिए 32.60 ग्राम समैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Thu, 26 Oct 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पुलिस, एसओजी और एसएसबी की संयुक्त चेकिंग में बीती देर शाम बाइक सवार दो युवकों से 32.60 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की बाइक भी जब्त कर दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम को बनबसा शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र सिंह बिष्ट, एसओजी प्रभारी एसआई सुरेंद्र खड़ायत टीम और एसएसबी की टीम गश्त कर रही थी। इसी बीच शारदा स्नानघाट के पास बाइक (यूके 06 के 3475) पर सवार दो युवकों के संदिग्ध प्रतीत होने पर रोक पूछताछ की गई।
इस दौरान तलाशी में सुंदर मंडल (24) निवासी वार्ड 13 किच्छा (ऊधमसिंह नगर) के कब्जे से 18.44 ग्राम और किच्छा के ही वार्ड संख्या छह निवासी अनिकेत शर्मा (19) के पास 14.16 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे अपने घर में ही स्मैक का निर्माण करते हैं और नेपाल ले जाने के लिए बनबसा पहुंचे थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें