फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: व्यापार मंडल चलाएगा सदस्यता अभियान

Sun, 21 Apr 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। प्रांतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल नगर इकाई की ओर से जल्द ही सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। रविवार को नगर अध्यक्ष विजय चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर व्यापारियों को दायित्व सौंपे गए।
विज्ञापन


बैठक में पिछला आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया और नगर कार्यकारिणी की ओर से पिछले कार्यकाल की उपलब्धियाें को गिनाया गया। जिलाध्यक्ष सतीश जोशी ने बताया कि नगर कार्यकारिणी का त्रिवार्षिक कार्यकाल समाप्त होने को है। इसके मद्देनजर जल्द ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिला महामंत्री कमलेश राय और जिला संरक्षक शंकर पांडेय ने सदस्य बनाए जाने की आवश्यक अहर्ताएं बताईं। वरिष्ठ व्यापारी बसंत सिंह तड़ागी ने ललित गोस्वामी, मंदीप सिंह, रमेश बिष्ट, विकास शाह, मयूख चौधरी, अशोक तड़ागी और आनंद अधिकारी के नेतृत्व में सदस्यता टीम का गठन किया। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें