फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ट्रेन में अज्ञात अधेड़ बेहोश मिला, मृत घोषित

Sun, 21 Apr 2024 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बरेली-टनकपुर के लिए चलने वाली डेमो स्पेशल ट्रेन में एक अधेड़ व्यक्ति बेहोश हालत में पड़ा मिला। उसे नागरिक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास जारी है।
विज्ञापन


जीआरपी के अनुसार स्टेशन अधीक्षक कार्यालय की ओर से जीआरपी को सूचना मिली कि बरेली से चलकर टनकपुर आने वाली ट्रेन संख्या 05321 डेमो स्पेशल में एक अज्ञात व्यक्ति बेहोश अवस्था में पड़ा हुआ है। इस पर जीआरपी के कांस्टेबल नसीम खान ने 108 सेवा के माध्यम से उक्त व्यक्ति को उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी चौकी प्रभारी धनीराम ने शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को सूचना भेज दी गई है। संवाद

जीप पलटी, चालक समेत तीन घायल

पिथौरागढ़। सल्मोड़ा से धारचूला जा रही मैक्स जीप शनिवार की रात करीब आठ बजे अनियंत्रित होकर नैनीपातल और पातलपोखरा के बीच में सड़क पर पलट गई। हादसे में सल्मोड़ा निवासी चालक रोहित कुमार समेत तीन लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडेय ने बताया कि तीनों को मामूली चोटें आई हैं। वाहन खाई की ओर पलटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें