फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पॉलीटेक्निक में दो आवासीय कमरों के चोरों ने तोड़े ताले

Sun, 18 Feb 2024 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के राजकीय पॉलीटे​क्निक के इन दो कमरों के चोरों ने तोड़े ताले। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पॉलीटेक्निक के आवासीय दो कमरों के ताले तोड़कर चोरों ने वहां से नकदी उड़ा ली और सारा सामान बिखेर दिया। दोनों कमरों के कर्मचारी बाहर गए हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक में लिपिक सुमन लडवाल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि शनिवार को वह निजी कार्य से अपनी बहन के साथ पाटी गई हुई थीं। रविवार सुबह लोगों ने फोन से सूचित कर कमरे के ताले टूटने की सूचना दी। पाटी से लौटकर कमरे में देखा तो कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और उसकी बहन के पर्स से तीन हजार की नकदी गायब थी। देसरे पर्स में भी कुछ नकदी थी वह भी चोर चुरा ले गए।
इसके अलावा चोरों ने नीचे कमरे में रहने वाली चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पुष्पा देवी के कमरे की कुंडी तोड़कर कमरा खंगाला है। अंदर रखी अलमारी का लॉक तोड़ने की कोशिश की गई लेकिन लॉक नहीं टूटा तो वहां से कुछ चोरी नहीं हो पाया। थाना प्रभारी सुरेेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इधर क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त की मांग उठाई है। लोगों ने बताया कि 15 दिन पूर्व पॉलीटेक्निक के महिला छात्रावास में तीन अराजक तत्व रात में घुस आए थे। कऍलेज में छुट्टी होने से महिला छात्रावास में मोबाइल की लाइट दिखने पर लोगों को शक हुआ तो वहां पहुंचने तक आरोपी दीवार फांदकर भाग गए थे। लोगों ने बताया कि शाम होते ही पाटन पुल से गलचौड़ा के बीच अराजक तत्व सड़क किनारे शराब पीकर उत्पात मचाते हैं। इस संबंध में कई बार पुलिस गश्त की मांग की जा चुकी है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। लोगों ने पुलिस ने रात्रि गश्त की मांग की है। इधर सुरक्षा प्रभारी विवेक मौर्या ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें