फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति ने चार स्वर्ण पदक झटककर लोहा मनवाया

विज्ञापन
उत्तराखंड कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले लोहाघाट के खिलाड़यों को देहरादून में सम्मानित कर? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड कराटे फेडरेशन की ओर से आयोजित 18वीं उत्तराखंड कराटे चैंपियनशिप में स्थानीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। ज्योति बिष्ट ने चार स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनाया। खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण सहित कुल 12 पदक पाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विजयी खिलाड़ियों की सराहना कर जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

देहरादून के पीआरडी ग्राउंड में 28, 29 अगस्त को 18वीं उत्तराखंड कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कराटे डू एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने बताया कि कोच दीपक अधिकारी के नेतृत्व में कराटे खिलाड़ी देहरादून गए थे।
प्रतियोगिता के सीनियर, कैडेट वर्ग की काता प्रतियोगिता में साउथ एशियन गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी ज्योति बिष्ट ने काता, कुमीते में चार स्वर्ण पदक झटके, उन्नयन पांडेय ने जूनियर वर्ग काता में स्वर्ण, कुमीते में रजत, सुनील सिंह ने जूनियर वर्ग की कुमीते में स्वर्ण, अभिलाष टम्टा, जतिन जोशी ने काता, कुमीते में दो-दो कांस्य पदक झटक कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

कोच दीपक अधिकारी ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता सभी खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों की सफलता पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें