फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

Tue, 12 Dec 2023 10:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत मोटर स्टेशन में अलाव सेंकते लोग। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। सुबह शाम गिर रहे पाले के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कड़ाके की ठंड के कारण लोगों की मुसीबतों में इजाफा हो गया है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रशासन की ओर से कड़ाके की ठंड को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाना शुरू कर दिया है। इससे लोगों को राहत मिल रही है। संवाद
विज्ञापन

पाला गिरने से सुबह शाम हो रही ठिठुरन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जा रही है। दिन में चटख धूप खिलने से राहत मिल रही है। रात को पाला गिरने से सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मुनस्यारी सहित जिले के ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें