फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सुंई पऊ के डुंगरी तोक में गहराया गंभीर पेयजल संकट

Tue, 16 Apr 2024 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में सुंई के डुंगरी तोक में खराब पड़े हैंड पंप को दिखाती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के सुई पऊ गांव के डुंगरी तोक में हैंडपंप खराब होने से पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीण नौलों धारों से पानी ढोकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जल संस्थान पर खराब हैंडपंप को ठीक करने में हीलाहवाली करने का आरोप लगाया। लोगों ने जल संस्थान से शीघ्र खराब पड़े हैंडपंप को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरव पांडेय ने बताया कि करीब 15 दिनों से उनके यहां का हैंडपंप खराब पड़ा है। इससे गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने कहा कि इस हैंडपंप से यहां के लोग अपनी पानी की जरूरत को पूरा करते थे। बताया कि डुंगरी तोक के करीब 20 से अधिक परिवार नौलों धारों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया हैंडपंप खराब होने की सूचना जल संस्थान को दी, सूचना के बाद जल संस्थान कर्मी आए लेकिन हैंडपंप ठीक किए बिना ही लौट गए। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल समस्या का समाधान न होने पर लोकसभा चुनाव के बाद आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ग्रामीण मनोज चौबे, विजय कुमार, दीपा देवी, पार्वती देवी, जानकी देवी ने बताया कि पानी के कारण काफी मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर हैंडपंप को ठीक करने के लिए कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया था। एक मकान की दीवार आने से हैंडपंप को ठीक करने में दिक्कत हो रही है। शीघ्र मकान स्वामी से वार्ता कर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें