फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ लामबंद हुए रोडवेज कर्मी

विज्ञापन
चालक परिचालक पर लगाए आरोप पर बिना जांच कार्यवाही के खिलाफ कार्यवाही करने व मांगों को लेकर प्रदर्? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अभद्रता के आरोप की जांच कराए बिना लोहाघाट के एक चालक और एक परिचालक को हटाने का विरोध किया है। इसके तहत संगठन ने 14 अन्य मांगों के लिए धरना दिया। जल्द इंसाफ न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

परिषद के शाखाध्यक्ष भुवन भट्ट और प्रदेश संयुक्त मंत्री सूरज भान सिंह के नेतृत्व में रोडवेज कर्मियों ने शनिवार को एजीएम कार्यालय में धरना, प्रदर्शन किया। संगठन ने कर्मियों का उत्पीड़न बंद करने और हटाए कर्मियों को बहाल करने की मांग की। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। परिचालकों की पदोन्नति, एससीपी के नाम पर कटौती बंद करने, विभिन्न कार्यालयों में कंप्यूटर, फर्नीचर आदि की व्यवस्था करने, देयकों का भुगतान करने सहित कई अन्य मांगों पर ठोस कदम उठाने की मांग की है। ऐसा न होने पर 25 अप्रैल को रोडवेज के क्षेत्रीय कार्यालय टनकपुर में धरना, प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। विरोध जताने वालों में नवीन कोठारी, शंकर पाल, कैलाश मुरारी, भुवन गहतोड़ी, राजेंद्र फर्त्याल, नारायण दत्त भट्ट, केदार दत्त जोशी, हेमलता पांडेय, नरेश सिंह करायत, प्रकाश जोशी आदि शामिल थे।
दो कर्मियों पर हुई थी कार्रवाई, बाद में एक की हुई बहाली
लोहाघाट (चंपावत)। पिछले महीने लोहाघाट डिपो के दो कर्मियों पर निगम प्रबंधन ने कार्रवाई की थी। चालक और परिचालक दोनों पर अभद्रता सहित कई आरोपों में कार्रवाई की गई थी। संविदा चालक पुरुषोत्तम जोशी को नौकरी से हटाने के साथ परिचालक दीवान सिंह को निलंबित किया गया था। वहीं रोडवेज प्रबंधन ने कार्रवाई को सही बताया। एजीएम एनके गौतम ने कहा कि दोनों कर्मियों पर लगे आरोपों की जांच की गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर बाद में चालक को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें