फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा में रोड शो कर मुख्यमंत्री हुए टनकपुर रवाना

विज्ञापन
बनबसा में रोडशो के लिए चलते हुए मुख्यमंत्री धामी, सांसद अजय टम्टा व पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतो - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:50 बजे यहां मिनी स्टेडियम में पहुंचे। उनका हेलिकॉप्टर उतरते ही वहां मौजूद लोग धामी-धामी के नारे लगने लगे। इसी बीच सीएम को माला पहनाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन एवं सुरक्षा कर्मियों को भीड़ नियंत्रण में दिक्कतों का सामना करना पड़ा जबकि प्रशासन ने सुरक्षा के तहत खासे बंदोबस्त किए थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर से उतरते ही सांसद अजय टम्टा, पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी, नवागत डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी एवं एसपी देवेंद्र पींचा ने सीएम का स्वागत किया। छोलिया नृत्य के साथ मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद वे सांसद और पूर्व विधायक के साथ मिनी स्टेडियम से खुली कार में सवार हुए। रैली में सबसे आगे छोलिया नर्तक चल रहे थे, जिसके बाद बाइक रैली चल रही थी। बनबसा मीना बाजार से रोड शो के बाद पाटनी तिराहे से उनका काफिला सीधे टनकपुर की ओर रवाना हो गया। मुख्यमंत्री को बनबसा में उतार कर उनका हेलिकॉप्टर टनकपुर चला गया था। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, मंडल महामंत्री हरीश पांडेय, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, शंकर लाल वर्मा, संजय अग्रवाल, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, सीओ अविनाश वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें