फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर ने किया लाल, बंद सड़कों से आसमान पहुंचे सब्जी के दाम

विज्ञापन
चंपावत में सब्जी की खरीददारी करते ग्राहक। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार से बंद है। इस कारण जरूरी सामग्री की कीमतें आसमान छूने लगी है। मंगलवार को सब्जियों के दाम में 25 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक इजाफा हो गया। टमाटर की कीमतें 40 रुपये से बढ़कर 80 रुपये हो गई है।
विज्ञापन

पहाड़-मैदान का सड़क संपर्क कटने से सब्जियों का जायका लेना महंगा हो रहा है। अधिकांश सब्जियों की कीमतों में बेतहाशा इजाफा हुआ है। सिर्फ आलू (20 रुपये) और प्याज (40 रुपये) प्रति किलो के सामान्य भाव पर मिल रहा है। एडीएम टीएस मर्तोलिया का कहना है कि कीमतों को काबू करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
सब्जियों की कीमतें (रुपये प्रति किलो)
सब्जी 27 जुलाई 20 जुलाई
टमाटर 80 40
आम 80 50
गोभी 80 60
लौकी 40 30
कद्दू 40 30
बैगन 40 30
तोरई 40 30
दूर हुई डीजल-पेट्रोल की किल्लत
चंपावत। सोमवार को एक दिन की परेशानी के बाद मंगलवार को चंपावत जिले के पहाड़ी हिस्से में डीजल-पेट्रोल की किल्लत दूर हो गई। डीजल-पेट्रोल के टैंकर आने से पहाड़ी क्षेत्र के पेट्रोल पंपों में मंगलवार से इन उत्पादों की आपूर्ति होने लगी। डीजल-पेट्रोल मिलने से वाहन संचालकों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें