फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पंजाब कांग्रेस नेता भंड ने रीठा साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका

Wed, 22 Nov 2023 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
रीठा साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद प्रबंधक बाबा श्याम सिंह से चर्चा करते अंतरराष्ट्री
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। अंतरराष्ट्रीय खालिस्तानी विरोधी फ्रंट के अध्यक्ष और पंजाब किसान कांग्रेस के सह समन्वयक गुरु सिमरन सिंह भंड ने रीठा साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका। गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने मीठे रीठे का प्रसाद देने के साथ सरोपा भेंट कर उनका स्वागत किया। गुरुद्वारे की ऐतिहासिकता के साथ आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी। भंड ने बाबा ढेरनाथ मंदिर के भी दर्शन किए।
विज्ञापन

रीठा साहिब की खूबसूरती से गद्गद भंड ने यहां आधारभूत सुविधाओं की जरूरत बताई। कहा कि हेलीपैड, बेहतर स्वास्थ्य सेवा, चौड़ी सड़क, परिवहन और बैंकिंग सुविधा के जरिये इस समूचे क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र से जोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें