फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पीएमजीएसवाई को आपदा से दस करोड़ का नुकसान

Tue, 23 Jul 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। बीते दिनों मूसलाधार बारिश से आपदा आने से पीएमजीएसवाई को 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आपदा के कारण ग्रामीण क्षेत्र की 21 सड़कें क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण क्षेत्रों की बड़ी आबादी के लिए आवाजाही मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन



चंपावत में आपदा से पीएमजीएसवाई की 21 सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इससे दस करोड़ का नुकसान हो गया था। आपदा से धौन-दियूरी-बजौन, एनएच 29-खटोली मल्ली, अमोड़ी-छतकोट, टाकखंडक-डाडा मल्ला, चल्थी-नौलापानी पीएमजीएसवाई आदि के मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे। सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से 25 हजार से अधिक की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीएमजीएसवाई के ईई संजय तिवारी ने बताया कि चंपावत में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से विभाग को दस करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है। कुछ सड़कों का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। कुछ का प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें