चंपावत रोडवेज स्टेशन में खड़ी पिथौरागढ़ रोडवेज की बस। संवाद
चंपावत। रोडवेज की बसें आए दिन खराब होने से यात्रियों को दिक्कतें होती हैं। मंगलवार को दिल्ली से यात्रियों को लेकर आ रही पिथौरागढ़ रोडवेज की बस स्टेशन चंपावत में आकर खराब हो गई। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो की बस यूके 07 पीए 3012 दिल्ली से यात्रियों को लेकर सुबह चंपावत रोडवेज स्टेशन पहुंची। इसके बाद बस स्टार्ट नहीं हुई। इससे बस में सवार यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। गनीमत रही पीछे से आ रही अन्य बसों में यात्रियों को भेजा गया। चालक बद्री दत्त तिवारी ने बताया कि वाटर पंप ने कार्य करना बंद कर दिया था, इस कारण बस गरम हो गई थी। बस में सवार 30 यात्रियों को पिथौरागढ़ डिपो कि दूसरी बस में भेजा गया। यात्रियों का कहना है कि आए दिन बस खराब होने से उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ता है। गनीमत रही कि बस किसी सुनसान जगह पर खराब नहीं हुई। इधर, एआरएम रविशेखर कापड़ी ने बताया कि बसों को जांच के बाद संचालित किया जाता है।
23सीपीटी07पी- चंपावत रोडवेज स्टेशन में खड़ी खराब पिथौरागढ़ रोडवेज की बस। संवाद