फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने महाविद्यालय गेट में की तालाबंदी

विज्ञापन
चंपावत महाविद्यालय के गेट में सोमवार को तालाबंदी करते छात्र नेता। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में सीटों की संख्या न बढ़ाने के विरोध में छात्रनेताओं ने महाविद्यालय गेट में तालाबंदी कर विरोध जताया। उन्होंने प्राचार्य के माध्यम से विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

इसमें बताया कि वर्ष 2020-21 में कोविड महामारी के दौरान इंटरमीडिएट के अधिकतर छात्र-छात्राओं को पदोन्नत करने के कारण महाविद्यालय में पंजीकरण की संख्या अधिक है लेकिन महाविद्यालय में सीटें कम होने के कारण सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
छात्रों का कहना था कि पूर्व में प्रवेश के संदर्भ में दिए गए ज्ञापन में कुलपति की ओर से कोई संज्ञान न लेने के कारण उन्हें मजबूरी में महाविद्यालय में तालाबंदी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

यदि छात्र-छात्राओं की समस्याओं को जल्द नहीं सुलझाया गया तो छात्र उग्र आंदोलन करेंगे। ज्ञापन में अंकित खर्कवाल, संदीप कुमार, अमन टम्टा, विजय कुमार, निशा, कमल सिंह आदि के हस्ताक्षर थे।
बीए प्रथम वर्ष में सीटें बढ़ाने की मांग
बनबसा (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय के छात्रनेताओं ने प्राचार्य के माध्यम से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति को ज्ञापन भेजा। इसमें बीए प्रथम वर्ष में 10 प्रतिशत प्रवेश क्षमता बढ़ाने की मांग की गई है। ज्ञापन में छात्रसंघ अध्यक्ष अमन कुमार, छात्रनेता साकिब, रितिक, हिमांशु, दिनेश कुमार, शोभा, सुहानी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें