फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन 25वें दिन भी जारी

विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में कार्य बहिष्कार में बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना, प्रदर्शन सोमवार को 25वें दिन भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष विमला पनेरू के नेतृत्व में सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताया। कहा कि राज्य सरकार उनके धैर्य की परीक्षा ले रही है। यदि उनकी मांग को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर पूजा भट्ट, विनीता जोशी, मीना पांडेय, लक्ष्मी जोशी, सविता बोहरा, सुनीता पांडेय, दीपा ज्योति, प्रेमा तड़ागी आदि रहे।
लोहाघाट में सोमवार को ब्लॉक अध्यक्ष शर्मिला बोहरा के नेतृत्व में तहसील परिसर में धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। वक्ताओं का कहना था कि बच्चों, गर्भवती, धात्री महिलाओं की देखरेख के साथ निर्वाचन ड्यूटी आदि कई कार्य लिए जाते हैं, लेकिन उनकी मानदेय बढ़ोतरी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

इसलिए मांग पूरी होने तक आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर विमला अधिकारी, लीलावती पांडेय, जानकी पाठक, बबीता बोहरा, लक्ष्मी थापा, रुबीना बानो, बसती सामंत, हेमा कुंवर आदि रहीं।
टनकपुर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को 25वें दिन भी मांगों के लिए तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष गीता चंद्र के नेतृत्व में गोविंदी मेहता, गीता बिष्ट, हेमलता गड़कोटी, शहाना परवीन, हीरा रावत, ममता देवी, गोविंदी पंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें