फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार के क्रियाकर्म में आया ग्रामीण शारदा नदी में बहा

विज्ञापन
शंकर दत्त पाठक। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने आया एक ग्रामीण बूम के निकट शारदा नदी के उफान में बह गया। सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ तैराक उसकी खोजबीन में जुट गए लेकिन समाचार लिखे जाने तक व्यक्ति का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सूखीढांग चैड़ाकोट गांव निवासी शंकर दत्त पाठक (55) पुत्र स्व. रूपदेव पाठक टनकपुर के उचौलीगोठ गांव अपनी रिश्तेदारी में आए थे। शुक्रवार सुबह वह रिश्तेदार का निधन होने पर उनके क्रियाकर्म में बूम क्षेत्र शारदा नदी तट पर पहुंचे।
इस दौरान अंजुली में नदी से जल भरते समय अचानक पैर फिसलने से शारदा नदी में बह गए। यह देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया जिसे सुनकर बूम चौकी के पुलिस तैराक मौके पर पहुंचे। पुलिस व एसडीआरएफ तैराक व्यक्ति की खोजबीन में जुट गए। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि शंकर दत्त का कुछ पता नहीं चल सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें