फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: उद्घाटन मुकाबला जीत टनकपुर बी अगले चक्र में

Wed, 22 Nov 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ कराते मुख्यअति​थि। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। स्वर्गीय पीयूष यादव स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। इसमें टनकपुर बी ने शिव क्लब चकरपुर को 2-1 से परास्त कर अगले चक्र में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि शक्तिमान यूनियन अध्यक्ष अमन ठाकुर ने स्व. पीयूष के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मैच शुरू कराया।
विज्ञापन


टनकपुर बी और चकरपुर की टीम के बीच हुए मुकाबले में मध्यांतर तक टनकपुर बी के खिलाड़ी मनीश और हेमंत के एक-एक गोल की बदौलत टीम ने चकरपुर की टीम पर 2-1 से बढ़त बनाई। सेकेंड हाफ में चकरपुर के खिलाड़ी अभिषेक और सागर ने एक-एक गोल कर मैच बराबरी पर ला दिया।
पेनल्टी शूटआउट में टनकपुर बी ने चकरपुर को 2-1 से परास्त किया। निर्णयक पवनेश पाटनी, लाइनमैन अजय बिष्ट और राहुल रहे। वहां वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी, संजय साह, दीपक सेठी, विकास सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें