चंपावत एसएसबी परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करते डीआईजी स्वास्थ्य ओबी सिंह। स्रोत एसएस
चंपावत। एसएसबी के उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) डॉ. ओबी सिंह ने पंचम वाहिनी परिसर की चिकित्सा शाखा का जायजा लिया। बुधवार को रानीखेत मुख्यालय से आए डॉ. सिंह ने अस्पताल से लेकर दवाओं की उपलब्धता की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पौष्टिक भोजन देने के अलावा आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली निशुल्क चिकित्सकीय सुविधा की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बीमारी से बचाव के लिए सामान्य बुनियादी सिद्धांतों का पालन करने के निर्देश दिए।
जवान मैस, अधीनस्थ मैस की व्यवस्थाओं को देखने के बाद डीआईजी डॉ. सिंह ने सैनिक सम्मेलन में जवानों की दिक्कतों को सुना। पंचम वाहिनी के कमान अधिकारी अमित कुमार, उप कमांडेंट हेमंत कुमार, नितिन कुमार, घनश्याम पटेल, सहायक कमांडेंट संजय कुमार, एसी डॉ. शिवानी आदि मौजूद थे। संवाद