फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट शहर में वन-वे सिस्टम लागू

विज्ञापन
लोहाघाट के गांधी चौक में खड़े वाहनों को हटवात पुलिस व प्रशासन की टीम। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। शहर की चरमराई यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए लोहाघाट शहर में रविवार से वन-वे यातायात लागू हो गया है। एसडीएम केएन गोस्वामी ने नियमों की अनदेखी पर वाहन स्वामियों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस व्यवस्था के लागू होने से लोगों का ट्रैफिक जाम आदि अव्यवस्था से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत जयंती भवन से स्टेशन बाजार तक चौपहिया और छह पहिया वाहन आएंगे और पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड से होकर मीना बाजार जाएंगे। शहर में जाम की समस्या के निदान के लिए नवागत एसडीएम केएन गोस्वामी ने ये व्यवस्था शुरू की है। पहले दिन रविवार को वन-वे यातायात का सख्ती से पालन हुआ। पहले दिन नायब तहसीलदार विजय गोस्वामी, प्रभारी एसओ सोनू सिंह, हेम माहरा आदि ने कई बार व्यवस्था का मुआयना किया। नियम तोड़ने पर वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
गांधी चौक में खड़े वाहन हटाए
लोहाघाट (चंपावत)। गांधी चौक में खड़े वाहनों को पुलिस प्रशासन ने हटा दिया। यहां खडे़ वाहनों को फिलहाल नेहरू पार्क में खड़ा कराया गया। गांधी चौक से वाहनों के हटने के बाद पूरा परिसर खुला हो गया है। अक्सर लोग वाहनों को गांधी चौक में मनमाने ढंग से खड़ा करते थे, जिससे जाम लगने के साथ पैदल आवाजाही में भी परेशानी होती थी। सामाजिक कार्यकर्ता रीता गहतोड़ी भी यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग करती रहीं हैं। रविवार से नई व्यवस्था लागू होने के बाद पुलिस ने गांधी चौक से वाहनों को हटा दिया।

लोहाघाट नगर में वन वे नियम को लागू करवाते पुलिस अधिकारी।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें