चंपावत। जिले में पिछले विधानसभा चुनाव के सापेक्ष आगामी विधानसभा चुनाव में 5390 नए मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विनीत तोमर ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण के बाद जिले में कुल 3443 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के पंजीकृत हैं। इनमें 1332 पुरुष एवं 2111 महिलाएं शामिल हैं।
जिले की दोनों विधानसभा सीटों में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2409 है, जिनमें लोहाघाट में 1399 और चंपावत में 1010 मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए मतदान को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक एवं निर्वाचन आयोग की ओर से निर्देशित सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 203151 है। इनमें 107203 पुरुष एवं 95948 महिला मतदाता हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार 5390 मतदाता बढ़ गए हैं।