फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तीन गांवों की चार हजार की आबादी को राहत देगा नया पुल

Wed, 03 Jan 2024 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के नायकगोठ-थ्वालखेड़ा का निर्माणाधीन पुल। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। निर्माणाधीन 125 मीटर पुल से तीन गांवों को बरसात में राहत मिलेगी। बरसात में नालों के पानी बढ़ने से ये गांव टापू में तब्दील हो जाते हैं। नायकगोठ-थ्वालखेड़ा का पुल बनने के बाद यहां न आवाजाही में जोखिम रहेगी और न ही बरसात में ये गांव अलग-थलग पड़ेंगे।
विज्ञापन

जून से सितंबर तक शारदा नदी और किरोड़ा रोखड़ से थ्वालखेड़ा, खेतखेड़ा, हनुमानगढ़ी गांवों में आने वाले नाले से आवाजाही जोखिम भरी होती है। जुलाई 2022 में एक स्कूल बस भी किरोड़ा नाले के उफान में बह गई थी। आवाजाही में जोखिम के साथ भू कटाव का भी खतरा बना रहता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दो साल पूर्व किए गए एलान के बाद नायकगोठ-थ्वालखेड़ा में पुल को मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू हुआ।
125 मीटर लंबे और छह मीटर चौड़ाई के इस पुल को 13.77 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। पुल का निर्माण अगले छह में पूरा करा लिया जाएगा। पुल का काम ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मोड पर कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत काम कराने वाली एजेंसी को पुल को निर्धारित समय तक पूरा करने के साथ दस साल तक रखरखाव करना होगा।
विज्ञापन

कोट
नायकगोठ-थ्वालखेड़ा के 125 मीटर लंबे पुल का काम चल रहा है। पुल का बुनियाद से संबंधित काम तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य इस साल बरसात से पहले जून तक पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

- लक्ष्मण सिंह सामंत, सहायक अभियंता, लोनिवि, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें