फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदली वृक्ष आगमन के साथ निकली शोभा यात्रा

विज्ञापन
चंपावत में बालेश्वर मंदिर में कदली ले जाते श्रद्घालु। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। नगर के बालेश्वर महादेव मंदिर में मां नंदा-सुनंदा मेले में कदली वृक्ष आगमन के साथ शोभायात्रा निकाली गई। देवडांगरों ने अवतरित होकर आशीर्वाद दिया। कदली से मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति का निर्माण कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। नंदाष्टमी-राधाष्टमी पर्व पर पूरे दिन वैदिक अनुष्ठान हुए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ढोल दमू की थाप पर कदली वृक्ष आगमन के लिए शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। देवडांगर देवीलाल वर्मा, गौरव वर्मा, विमल साह, रवि पटवा, मोहनी साह, केशवी राय, शांति पटवा, हेमा पटवा ने अवतरित होकर बालेश्वर नौले में स्नान के बाद श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
कदली वृक्षों के मंदिर में पहुंचते ही पंडित दीपक कुलेठा, गिरीश कलौनी, विनोद पांडेय के पौरोहित्य में श्री गणेश पूजन, वास्तु, नवगृह के साथ विभिन्न अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। बाद में मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति बनाकर प्राण प्रतिष्ठा की गई।
विज्ञापन

देवडांगर देवीलाल वर्मा, व्यवसायी नारायण दत्त गड़कोटी, लीड बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी महेंद्र तड़ागी, सेवानिवृत्त पोस्टर मास्टर निर्मल चंद्र पुनेठा, चेयरमैन विजय वर्मा सपत्नीक यजमान रहे।
आयोजन में महंत पवन गिरी, किशन गिरी, महोत्सव समिति के सचिव विकास साह, कोषाध्यक्ष प्रकाश पांडेय, सभासद रोहित बिष्ट, रितेश राय, पूर्व प्रधानाचार्य कमल गिरी आदि जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें