चंपावत। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन की जिला इकाई के अधिवेशन में पहुंचे डीएम ने जायज मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी मांगें रखने का पूरा अधिकार है। लोकतंत्र में अधिकार एवं कर्तव्य दोनों का पूरा समावेश है।
सोमवार को उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन की जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन नगर पालिका सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डीएम विनीत तोमर ने अधिवेशन का शुभारंभ किया।
इससे पूर्व एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन ने अतिथियों का बैच अलंकरण कर डीएम को विभिन्न मांगों से संबंधी ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने डीएम को वेतनमान संशोधन, प्रोन्नति की प्रक्रिया, पुरानी पेंशन की बहाली, गोल्डन कार्ड आदि समस्याओं से अवगत कराया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए जीवन चंद्र ओली ने कहा कि गोल्डन कार्ड के नहीं होने से कर्मचारियों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली आदि की मांगों को भी प्रमुखता से उठाया। अधिवेशन के दूसरे सत्र में मंगलवार को एसोसिएशन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल दत्त पांडेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, एसोसिएशन के मंडल महामंत्री प्रहलाद सिंह रावत, राजेंद्र भृगु, रवींद्र पांडेय, आरएस, बोहरा, विनोद कुमार, टीका सिंह ओली, जगदीश तिवारी, सोबन सिंह आदि ने विचार रखे।
चंपावत पालिका सभागार में मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के द्विवार्षि अधिकवेशन में मंचासीन अत- फोटो : CHAMPAWAT