फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पलायन: सुविधाएं मिलें तो रिवर्स पलायन करना चाहते हैं कई लोग, 10 परिवारों ने सरकार से लगाई गुहार

Sat, 21 Oct 2023 03:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

चंपावत जिले के मछियाड़ ग्राम पंचायत के मल्ली चौड़ा तोक से बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण पलायन कर चुके 10 परिवार रिवर्स पलायन चाहते हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
सुविधाएं मिलें तो रिवर्स पलायन करना चाहते हैं लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिले के पाटी विकासखंड की मछियाड़ ग्राम पंचायत के मल्ली चौड़ा तोक से बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण पलायन कर चुके 10 परिवार रिवर्स पलायन चाहते हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि मूलभूत सुविधाएं मिलें तो वह गांव आना चाहते हैं।

विज्ञापन


गांव में बुनियादी सुविधाओं के अभाव में पांच साल पहले गांव के दस से अधिक परिवार पलायन कर गांव को छोड़ चुके हैं। पलायन कर चुके ग्रामीण परिवारों के खेतों में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। गांव को जोड़ने के लिए पैदल रास्ता भी वर्षो पूर्व आपदा से क्षतिग्रस्त है। साल-छह महीने में देव पूजन के लिए गांव आने वाले ग्रामीणों को दिक्कतें होती हैं। 

ग्रामीण भुवन चंद्र भट्ट का कहना है कि पांच साल पूर्व उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था लेकिन ग्रामीणों को आवास सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया। जिस कारण यहां के ग्रामीणपलायन कर खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता आदि स्थानों को पलायन कर गए। ग्रामीण शिव दत्त भट्ट,  दीपक चंद्र, रमेश जोशी आदि का कहना है कि शासन प्रशासन गांव तक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएं तो वह रिवर्स पलायन कर गांव को फिर से आबाद करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण अधिकारियों से मांग रहे सुविधा
मछियाड़ के मल्ली चौड़ी गांव को फिर से आबाद करने के लिए ग्रामीण अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की गुहार लगा रहे हैं। ग्रामीण शिव दत्त भट्ट, गंगा दत्त भट्ट, सुरेश भट्ट, धर्मानंद जोशी, सुरेश जोशी, एसडी जोशी आदि का कहना है कि गांव को आबाद करने के लिए प्रशासन से बुनियादी सुविधा मांगी, लेकिन कहीं से भी कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

मछियाड़ ग्राम पंचायत के मल्ली चौड़ा तोक को रिर्वस पलायन के माध्यम से फिर से आबाद किए जाने की मांग को लेकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। ग्रामीणों को हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। -आरएस रावत, सीडीओ, चंपावत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें