फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चरस रखने के सभी तीनों आरोपी बरी

Sat, 21 Oct 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चरस रखने के तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया गया है। विशेष सत्र न्यायाधीश ने साक्ष्यों के अभाव में तीनों आरोपियों को बरी कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आठ मई 2017 को निरीक्षण के दौरान लोहाघाट में मायावती तिराहे के पास से एक कार में सवार तीन लोगों के पास से कुल आठ किलो 200 ग्राम चरस बरामद हुई थी। चौमेल गांव के संजय राम के पास से दो किलो, टनकपुर के जितेंद्र पाल के पास से तीन किलो 200 ग्राम और जितेंद्र सिंह के कब्जे से तीन किलो चरस बरामद हुई थी। एसआई केपी टम्टा ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आठ मई 2017 को लोहाघाट थाने में एनडीपीएस अधिनियम में केस दर्ज कराया।
पुलिस ने तीन अक्तूबर 2017 को आरोप पत्र पेश किए। अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर सका। सुनवाई पूरी होने के बाद विशेष सत्र न्यायाधीश कहकशा खान ने साक्ष्य के अभाव में तीनों आरोपियों को दोषमुक्त करने का आदेश दिया। अभियुक्तों की ओर से अधिवक्ता जीसी उप्रेती ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरी हुआ मारपीट का आरोपी
चंपावत। मारपीट मामले का एक आरोपी बरी हो गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज जहां आरा अंसारी ने जारी आदेश में कहा कि अभियुक्त पवन सिंह करायत को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करार दिया जाता है। उस पर 30 अगस्त 2017 को घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया गया था। लोहाघाट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504 और 452 के तहत केस दर्ज किया गया था। बचाव पक्ष की ओर से एडवोकेट भास्कर मुरारी ने पैरवी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें