फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो-वोल्टेज हो रही छात्रों की पढ़ाई पर भारी

विज्ञापन
ऊर्जा निगम के अधिकारियों से लो-वोल्टेज की शिकायत करते डूंगरासेटी के ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। चक्कू और डूंगरासेटी के ग्रामीण लोवोल्टेज से परेशान हैं। इस वजह से बच्चों की पढ़ाई से लेकर बिजली पर निर्भर रोजमर्रा के काम पर भी बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से मुलाकात कर समस्या सुलझाने की मांग की है।
विज्ञापन

अजय चौधरी, कमल सिंह, दिनेश, सुमित, अमन, नवीन आदि ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से शाम ढलते ही गांव में लोवोल्टेज की शिकायत मिल रही है। लोगों ने कहा कि पढ़ाई और अन्य परेशानियों समेत लो-वोल्टेज की वजह से वे कपड़े धोने की मशीन, रेफ्रिजरेटर, मिक्सी का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
कई बार जानकारी देने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो सका है। अब ग्रामीणों ने लोवोल्टेज समस्या न सुलझने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं ऊर्जा निगम के जेई अमरनाथ ने कहा कि डूंगरासेटी क्षेत्र में 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने की योजना है। ट्रांसफार्मर लगने तक वैकल्पिक व्यवस्था कर वोल्टेज की समस्या सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें