फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराकोट के मल्ला बापरू में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
बाराकोट ब्लाक के मल्ला बापरू में पानी के लिए लाइन में लगे लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के मल्ला बापरु में लोग गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। लोग पेयजल के लिए कई किमी की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जल संस्थान से जल्द पेयजल समस्या सुलझाने की मांग की है।
विज्ञापन

धीरज सिंह फर्त्याल, हयात सिंह, योगेश सिंह फर्त्याल, दीपक सिंह, महेंद्र सिंह, राजू फर्त्याल, कमल बोहरा, वंदना, बबीता आदि का कहना है कि गांव की पेयजल योजना में दिक्कत होने से पेयजल समस्या बनी है। पानी लाने के लिए ग्रामीणों को कई किमी दूर जाना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में एक हैंडपंप है, जिसमें अधिक दबाव होने के कारण पानी कम आ रहा है, जिससे लोगों को पानी के लिए घंटों लाइन लगानी पड़ रही है। उन्होंने जल संस्थान से जल्द पानी की समस्या सुलझाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द पेयजल की समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इधर, जल संस्थान के एई चंद्रशेखर पंत का कहना है कि गांव की पेयजल योजना सही है। यदि कोई दिक्कत हो रही है तो उसे दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें