पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 अक्तूबर को आदि कैलाश दर्शन कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। अधिकारी, कर्मचारियों के भोजन की व्यवस्था
कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) को सौंपी गई है।
कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार 12 अक्तूबर को धारचूला स्थित व्यास घाटी में आदि कैलाश के दर्शन करेंगे। यहां प्रधानमंत्री के नाश्ते, फल की व्यवस्था सेना के जिम्मे रहेगी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उच्च हिमालयी क्षेत्र गुंजी, ज्योलिंगकांग पहुंचेंगे। इनके रहने, खाने की जिम्मेदारी केएमवीएन के पास है। केएमवीएन पर्यटक आवास गृह धारचूला के प्रबंधक धन सिंह ने बताया कि ज्योलिंगकांग 16000 फुट की ऊंचाई पर उन्होंने 100 से 300 लोगों के लिए खाने की व्यवस्था करनी है। इसके अलावा गुंजी में रहने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था करनी है। इसके लिए खाद्यान्न सामग्री गुंजी पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि केएमवीएन के 15 सदस्यों की टीम ज्योलिंगकांग और इतने ही कार्मिक गुंजी में तैनात किए गए हैं। संवाद
बाक्स
सुरक्षा दस्ता पहुंचा गुंजी
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 अक्तूबर के आदि कैलाश के कार्यक्रम को देखते हुए एसपीजी की टीम धारचूला से बुधवार सुबह हेलीकाॅप्टर से गुंजी पहुंच गई है। केएमवीएन की टीम प्रधानमंत्री के आदि कैलाश दर्शन के लिए व्यू प्वाइंट भी बना रही है। संवाद